28.5.12

तेंडुलकर नहीं यह अंग्रेज है शतकों का असली बादशाह

 
Source: Dainikbhaskar.com   |   Last Updated 18:15(16/03/12)
 
 
 
 
खेल डेस्क. सचिन तेंडुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ सैकड़ा लगाकर शतकों का महाशतक पूरा कर लिया। इस कीर्तिमान को हासिल करने के बाद हर ओर तेंडुलकर की जय-जयकार हो रही है, लेकिन क्रिकेट जगत में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन अभी 10 बल्लेबाजों से पीछे हैं।

सचिन ने 100वां सैकड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरा किया है। लेकिन क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी इंग्लैंड के जैक होब्स सबसे आगे हैं। होब्स ने अपने 29 साल के करियर में 199 शतक लगाए थे। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ग्रीम हिक का नाम है, जिन्होंने 178 शतक लगाए हैं।

क्रिकेट जगत में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप 11 बल्लेबाज इस प्रकार से हैं-

जैक होब्स (इंग्लैंड) - 199

ग्रीम हिक (इंग्लैंड) - 178

ग्राहम गूच (इंग्लैंड) - 172

पेट्सी हेन्ड्रेन (इंग्लैंड) - 170

वैली हैमण्ड (इंग्लैंड) - 167

ज्यॉफ्री बॉयकॉट (इंग्लैंड) - 159

फिल मीड (इंग्लैंड) - 153

हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) - 151

फ्रेंक वूली (इंग्लैंड) - 145

विवियन रिचर्ड्स (वेस्ट इंडीज) - 140

सचिन तेंडुलकर (भारत) - 139

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.