1.6.12

मिस्र में 4000 साल पुराना प्राचीन मकबरा मिला

Posted on May 29, 2012 at 12:09pm IST | Updated May 29, 2012 at 12:15pm IST

Email
Print
काहिरा। मिस्र में पुरातत्वविदों ने 4,000 साल पुराने एक मकबरे का पता लगाया है, जिसमें पत्थर की एक पट्टिका पाई गई है, जिसपर अंतिम संस्कार से सम्बंधित प्राचीन आख्यान खुदे हुए हैं। समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, मिस्र के पुरातत्व मंत्री मुहम्मद इब्राहिम ने कहा है कि कई सालों के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है जब इसतरह के एक सु संरक्षित मकबरे को खोजा गया है।
मकबरे के निर्माण की तारीख प्राचीन मिस्र के प्रथम मध्यवर्ती कालावधि (2181-2055 ईसा पूर्व) की है और यह एक असामान्य खोज है, क्योंकि इस अवधि के बहुत ही कम पुरातात्विक सबूत बचे हुए हैं।
इस मकबरे की खुदाई बेल्जियम के कैथोलिक युनिवर्सिटी ऑफ लौवेन के सहयोग से की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.