2.6.12

सबसे अधिक भ्रष्ट है कर्नाटक सरकार: राहुल


हुबली/एजेंसी
Story Update : Sunday, June 03, 2012    12:11 AM

more corrupt state government of Karnataka Rahul
कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार केवल भ्रष्टाचार के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। कांग्रेस के युवराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

पार्टी में नई जान फूंकने के लिए दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे राहुल ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार का केवल एक ही रिकॉर्ड है और वह है भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित कर्नाटक से अधिक देश का कोई अन्य राज्य भ्रष्ट नहीं है।

यूथ कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब आधा राज्य सूखे का सामना कर रहा है भाजपा भ्रष्टाचार और आपस में ही लड़ने में व्यस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों की योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य सरकार को पैसा देती है लेकिन यह पैसा आम जनता तक नहीं पहुंचता है।

भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा नेता अमीर होते जा रहे हैं और जनता पिछड़ी ही हुई है। गांधी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की प्रदेश की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ काम करने को कहा। राहुल के दौरे से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश का दौरा किया था।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कर्नाटक का भाग्य बदल सकती है और इसके लिए अनुभवी और युवा नेताओं को प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है। राहुल का कर्नाटक के दौरे पर उस वक्त पहुंचे हैं जब प्रदेश पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने खुद को किनारे किए जाने से नाराज होकर विधानसभा में विपक्ष के पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

इसके पहले एक होटल के सामने गृहमंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कुछ एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस होटल में राहुल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

0

 0  0 0 print

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.