*क्या आप जानते हैं कंगारू और कोआला भी अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं? इन जानवरों के बच्चे जन्म के  समय बहुत छोटे होते हैं और अपनी मां के पेट पर बनी थैली में लंबे समय तक रहते हैं जिसे सैक कहा जाता है।

*संसार का सबसे छोटा स्तनपायी जानवर है हॉग नौज्ड चमगादड़ जो सिर्फ 3 सैंटीमीटर लम्बा होता है।

*रेंगने वाले और उभयचर जीवों की रफ्तार उनके शारीरिक तापमान पर निर्भर करती है। इसीलिए ये जानवर धूप में अधिकतर लेटे रहते हैं ताकि उनके शरीर का तापमान बढ़ सके और उनमें ऊर्जा एकत्रित हो सके।

*वे पदार्थ जो पैन की कोटिंग से उत्पन्न होते हैं वही पदार्थ ध्रुवीय भालू के रक्त में भी पाए गए हैं? ये पदार्थ हवा और समुद्री पानी के द्वारा भालुओं के रहने के स्थान पर पहुंचे हैं।

*खतरे में पड़ी पौधों व जानवरों की जातियों के व्यापार पर पाबंदी लग चुकी है। इसके बावजूद कई पाबंदी वाले उत्पादों की तस्करी होती है।

*तकरीबन 100 तरह के जानवरों व पौधों की नस्लें रोजाना विलुप्त होती हैं।

*एक विशेष किस्म की गाय रोजाना 50 किलोग्राम तक दूध देती है। हालांकि सिर्फ 8 किलोग्राम दूध ही गाय के बछड़े के लिए काफी होता है।

*स्काईलार्क पक्षी जिंदा रहने के लिए सारा  दिन गाता रहता है। भद्दा गाने वाले पक्षियों को शिकारी पक्षियों द्वारा मार दिया जाता है।

*छछुंदर विलुप्त होने की कगार पर है इसलिए बगीचों के मालिक इन्हें मारते नहीं सिर्फ भगा देते हैं।