12.8.12

एक ऐसा शहर जहां रहेंगी केवल महिलाएं

लंदन।। सऊदी अरब एक ऐसा शहर बनाने के बारे में सोच रहा है जहां सिर्फ महिलाएं रहेंगी। यहां शरिया कानून के दायरे में करियर बनाने वाली महिलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी औद्योगिक संपत्ति प्राधिकरण (मोडोन) को आधुनिक दुनिया के हिसाब से केवल महिलाओं के लिए शहर बसाने को कहा गया है। इसका निर्माण अगले साल से शुरू होगा। इस शहर में देश के कड़े इस्लामी कानून के दायरे में ही महिलाओं को काम करने की अनुमति होगी।

हालांकि, सऊदी शरिया कानून महिलाओं के काम पर रोक नहीं लगाता है लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि कामकाज के क्षेत्र में उनकी हिस्सेदारी महज 15 प्रतिशत है। माना जा रहा है कि इस योजना के लागू होने से देश के विकास में महिलाएं और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। युवतियों को इसमें काफी रोजगार मिलेगा। मोडोन के उप महानिदेशक सालेह अल रशीद ने कहा, मुझे लगता है कि महिलाएं अपनी क्षमता कई तरह से दिखा सकती हैं। हम महिलाओं के लिए दूसरे औद्योगिक शहर पर अब काम कर रहे हैं। देश के कई इलाकों में सिर्फ महिलाओं के लिए उद्योग स्थापना की भी योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.