6.8.12

200 करोड़ खर्च करने के बाद भी पूरा नहीं हुआ प्रियंका गाँधी के सपनों का महल
2012-07-30 19:48:17 GNA
प्रियंका गाँधी ने शिमला के पास कुफरी मे बन रहे अपने सपनों के महल को पसंद नही आने पर पांचवी बार पूरी तरह जमींदोज करवा दिया | अब तक प्रियंका अपने सपनों के महल पर दो सौ करोड रूपये खर्च कर चुकी हैं | प्रियंका का यह महल छारबरा हिल्स, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है जिसे वाड्रा परिवार ने इस जमीन को 2007 में 47 लाख रुपये में खरीदा था.
एक बार तो उनको बाथरूम छोटा लगा तो उन्होंने डायनामाइट से पूरा बन चुका  बंगला ज़मींदोज़ करवा दिया . प्रियंका गाँधी के इस तरह बने बनाये बंगले को पांच पांच बार तोड़े जाने पर हिमाचल सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है | मुख्यमंत्री धूमल ने कहा एक तरफ भारत के २०% लोग छत के लिए तरस रहे है और वही दूसरी तरफ प्रियंका गाँधी खुलेआम पैसों की बर्बादी कर रही है , जितना सीमेंट प्रियंका गाँधी ने बर्बाद किया उतने मे २०० घर बन सकते थे |
प्रियंका गाँधी के इस सपने के बंगले के लिए हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार ने सारे नियम कानून सारे पर्यावरण कानूनों की धज्जियाँ उड़ा कर चार चार पहाडियों को पूरे तीन महीनों तक डायनामाइट के ब्लास्ट से उडाकर दिया था | इस बंगले के लिए तात्कालीन कांग्रेसी हिमाचल सरकार ने रातों रात अपने पांच कानूनों को बदल दिया था और इतना ही नही बिना विधानसभा की मंजूरी से हिमाचल पर्यावरण एक्ट को बदल दिया था |
Source : Janokti.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.